Sanmarg · সাধারণ
भोजपुरी गायक के घर पर फायरिंग
২৭/১০/২০২৬

जहानाबाद :
जहानाबाद जिले के कोर्ट एरिया में भोजपुरी गायक अभिषेक सिंह के घर पर फायरिंग की गयी है। हमलावरों ने 4-5 गोलियां चलाईं। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हमलावरों ने गायक के घर के बाहर खड़ी उनकी कार में तोड़फोड़ की और मौके से फरार हो गये। घटनास्थल से कारतूस के खोखे भी बरामद किये गये हैं। सिंह ने भोजपुरी के एक अन्य गायक पर घटना में संलिप्तता आरोप लगाया। संबंधित गायक ने रविवार रात उन्हें धमकी भरे संदेश भेजे थे। जहानाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। प्रथमदृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि घटना के पीछे कोई व्यक्तिगत विवाद हो सकता है। एजेंसियांমূল প্রতিবেদনে যান ↗